Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल के 18 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

उत्तर बंगाल के तीन जिलों- अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के बाद नए भूस्खलन की आशंका है।

26 Sep 2024

पश्चिम बंगाल के 18 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी के मध्य-पश्चिमी हिस्से में नए निम्न दबाव क्षेत्र बनने के बाद पश्चिम बंगाल के 18 जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। इसे देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर बंगाल के तीन जिलों- अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के बाद नए भूस्खलन की आशंका है। बुधवार को भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 10 का एक हिस्सा भूस्खलन की वजह से बाधित हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण बंगाल के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस नए निम्न दबाव क्षेत्र के बनने से प्रशासन के लिए अतिरिक्त समस्याएं खड़ी हो गई हैं, खासकर जब राज्य में बाढ़ की स्थिति में थोड़ी बहुत सुधार शुरू हो ही रहा था।

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अगर आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश होती है तो दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के बैराजों से अतिरिक्त बाढ़ का पानी छोड़ा जाएगा, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।

डीवीसी स्टाफ एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य सरकार से दामोदर वैली रिजर्वायर रेगुलेशन कमेटी (डीवीआरआरसी) से अपना प्रतिनिधित्व वापस लेने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। एसोसिएशन के महासचिव अशोक घोष ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से डीवीसी के कामकाज को कॉर्पोरेटाइज करने की केंद्र सरकार की योजना को बढ़ावा मिलेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल के 18 जिलों में बाढ़ का अलर्ट
उत्तर बंगाल के तीन जिलों- अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के बाद नए भूस्खलन की आशंका है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News